साइबर जागरूकता माह के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र
नागपुर : साइबर जागरूकता माह के अवसर पर विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एडुसन फाउंडेशन की ओर से ‘मिशन साइबर फिट इंडिया’ के अंतर्गत यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, ओंकारनगर, नागपुर में 7 अक्टूबर 2026 को विशेष साइबर जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल की आचल चित्तारी तथा एडुसन फाउंडेशन के निदेशक निलेश काले प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक एवं संस्थापक श्री मधुकर दळवेकर ने की। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रतीक्षा वाघमारे सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। श्रीमती आचल चित्तारी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक एवं संदेश, APK फाइल, सोशल मीडिया, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, पासवर्ड सुरक्षा तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने गेमिंग ऐप्स एवं लोन ऐप्स के माध्यम से होने वाली संभावित धोखाधड़ी से विद्यार्थियों को सतर्क रहने के उपायों की ज...