*बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर जनजागरूकता कार्यशाला*
नागपुर : जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत, जिला बाल संरक्षण कक्ष तथा एडुसन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जिला परिषद माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाचगांव उमरेड में किशोरवयीन बालक-बालिकाओं के लिए “बालकों के अधिकार एवं संरक्षण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजानन मोटघरे ने की, जबकि मुख्य मार्गदर्शक के रूप में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठाण, एडुसन फाउंडेशन के संचालक निलेश काले तथा पाचगांव के सरपंच चेतन फटिंग उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देना, बाल संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम तथा बालकों पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। मुख्य मार्गदर्शक मुश्ताक पठाण ने युवाओं को समाज में जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका कैसे निभानी चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही लघु फिल्म के माध्यम से बाल संरक्षण अधिकारों की जानकारी देत...